रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवम्बर। कॉप ऑफ द मंथ के तहत अक्टूबर के 16 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। इनमें थाना माना के हवलदार सियाराम चंदेल, थाना आजाद चौक के हवलदार मेलाराम प्रधान एवं सिपाही गुलशन साहू, सुनील शुक्ला थाना पुरानी बस्ती, सउनि नीलमणी साहू एवं हवलब प्रमोद आडिल टिकरापारा, महिला आर.2231 पुष्पा सोनी यातायात, सिविल लाईन के अमित घृतलहरे एवं संजय मरकाम थाना तिल्दा सिपाही बलराज सिंह, थाना मौदहापारा के सिपाही जगेश्वर रात्रे, थाना गोबरा नवापारा के सउनि चन्द्रहास वर्मा एवं हवलदार ऐश्वर्य मारकण्डे थाना मंदिर हसौद को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया निलंबित, अटैच, वेतन कटौती थाना आजाद चौक के हवलदार लीलाराम ध्रुव को नाकाबंदी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, हवलदार लीलाराम ध्रुव को थाना तलब किये जाने पर नशा कर यूनिफार्म में उपस्थित होने पर फलस्वरूप उन्हें निलंबित किया गया। महेश नेताम, थाना टिकरापारा के विरूद्ध प्राप्त गंभीर शिकायत पर थाने से रक्षित केन्द्र अटैच किया। तीन अन्य की विभागीय जांच पर वेतन में कमी की गई।