रायपुर
आरम्भ में जल्द 150 की बैठक व्यवस्था
26-Nov-2024 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवम्बर। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा आरम्भ कोवर्किंग सेंटर पहुंचे। वहां स्टार्टअप्स ले रहे एक सौ युवाओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
आयुक्त ने युवाओं की बैठक व्यवस्था को अपग्रेड कर 150 के लिए बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि उद्यमिता के क्षेत्र में स्टार्टअप्स ले रहे युवाओं की संख्या राजधानी शहर रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य में बढ़ रही है. ऐसी व्यवस्था दी जाये कि इसका प्रत्यक्ष लाभ अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को मिल सके एवं स्टार्टअप्स के माध्यम से उद्यमिता के क्षेत्र में युवा अपना एवं अपने शहर, गांव का नाम रौशन कर सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे