रायपुर

पीएम ई-बस सेवा की स्वीकृति, टेंडर की भी अनुमति, 27 करोड़ होंगे खर्च
26-Nov-2024 2:25 PM
पीएम ई-बस सेवा की स्वीकृति, टेंडर की भी अनुमति, 27 करोड़ होंगे खर्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 नवम्बर। पीएम  ई- बस योजना अंतर्गत 100 ई बसें चलाने की शीघ्र तैयारी का मार्ग प्रशस्त हो गया है।  क्रियान्वयन एजेंसी रायपुर अरबन पब्लिक सर्विस सोसायटी को बस डिपो सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राशि की प्रशासकीय स्वीकृति निविदा आमंत्रण की अनुमति प्रदान की गई है। इस पर  केन्द्रांश राशि रू.8.60 करोड में से अनुपातिक राज्यांश राशि रू.5.73 करोड़  बीटीएम पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए  केन्द्रांश राशि रू.12.90 करोड  कुल राशि रू.27 करोड 23 लाख मंजूर किए गए हैं।  राज्य शहरी विकास अभिकरण ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया  है।  राजधानी शहर रायपुर में शीघ्र 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा।  इनके लिए   आमानाका बस डिपो में चार्जिंग सिस्टम लगाया जायेगा। डिपो में इलेक्ट्रीकल संबंधी कार्य निरंतर प्रगति पर है। स्वीकृत राशि का उपयोग बस डिपो सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं बीटीएम पावर इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में  किया जाएगा। अन्य किसी भी तरह का भुगतान निषेध होगा।  स्वीकृत राशि से अधिक व्यय होने की दशा में अतिरिक्त राशि का व्यय सोसायटी को स्वयं वहन करना होगा।  निर्माण कार्य सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमोदित डीपीआर नक्शे एवं ले-आऊट अनुसार किया जाए। और  रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान एवं दक्ष ऊर्जा उपकरणों का उपयोग होगा।


अन्य पोस्ट