रायपुर

गेमिंग एप से डबल पॅ्राफिट का झांसा देकर 17 लाख की ठगी
26-Nov-2024 2:23 PM
गेमिंग एप से डबल पॅ्राफिट का झांसा देकर 17 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 नवम्बर।
ऑनलाइन गेमिंग अर्निंग एप के माध्यम से आठ गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर गोबरानवापारा निवासी ज्योति तेजवानी से 17 लाख की ठगी हो गई।
ज्योजि तेजवानी ने पुलिस को बताया कि वह गोबरानवापारा में रहती है और पेशे से टीचर है। 2 नवम्बर को उसके टेलिग्राम पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया। जिसमें उसने खुद को मैम देविना मेहरा जो उत्तर प्रदेश का होना बताया। उसने मेलजेब्रींग डायमंड कंपनी के गेमिंग एप से पैसा लगाने पर आठ गुना फायदा होने की बात कही। ज्योति तजवानी अज्ञात महिला के झांसे में आ गई। फिर महिला ने उसे गेमिंग एप ग्रुप में जोड़ दिया। ज्योति तेजवानी को अन्य लोगों का प्राफिट आता देख झांसे में आ गई। और गेमिंग एप खाता में उसने 50 हजार रूपए जमा कर दिए। जिसके बाद उसको शुरू में एप का कमिशन भी दिया जाता रहा। इसके बाद उसके टेलिग्राम पर एक अन्य मैसेज आया जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने उसे ज्यादा पैसा लगाने पर आठ गुना फायदा होने का झांसा टास्क पूरा करने की बात कर और पैसों की मांग की गई। इसपर ज्योति तेजवानी ने यूपीआई और खाता के माध्यम से 1,45 हजार रूपए जमा कर दिए। पैसा जमा करने के बाद प्राफिट बढऩे का लालच देकर लाभांश को और आठ गुना बढ़ाने के लिए  3,90,639.64 रूपयें और जमा करने को कहा, गया। जिसे उसने मनोज नाम के व्यक्ति के पंजाब नेशनल बैंक खाता ब्रांच के खाता डालने को कहा गया। इसके बाद च्वाईस सेंटर नवापारा के द्वारा 3,90,640 रूपयें भेजे। अज्ञात व्यक्ति ने गेमिंग एप का मैनेजर बताकर लाभांश 30 गुना बढऩे भरोसा दिला कर 10,30,256.85 पैसे भेजने को मांग की। 

इस प्रकार मुनाफ मिलने का प्रलोभन देकर अलग अलग खाता एवं यूपीआई में कुल रकम 17,11,408 रूपये डलवाकर धोखाधड़ी की गई। ठगी होने के शक में ज्योति तेजवानी ने इसकी शिकायत सायबर क्राईम ब्रांच रायपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस 318-2 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए टेलिग्राम लिंक और खाता की जानकारी लेकर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


अन्य पोस्ट