रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/दिल्ली 26, नवम्बर। दो वर्ष पूर्व 2022 में किए गए अखिल भारतीय बाघ आकलन के अनुसार देश में बाघों की आबादी में वृद्धि हुई है, लेकिन छत्तीसगढ़ में बड़ी कमी आई है। इनकी अनुमानित संख्या 3682 (श्रेणी-सीमा 3167-3925) है, जबकि 2018 में यह 2967 (श्रेणी-सीमा 2603-3346) और 2014 में 2226 (श्रेणी-सीमा 1945-2491) थी। उनके विचरण क्षेत्र की निरंतर की गयी तुलना के अनुसार, भारत में बाघों की आबादी 6त्न प्रतिवर्ष की दर से बढ़ रही है।
केंद्रीय वन मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में वर्ष 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 के लिए बाघ आकलन गणना का विवरण दिया है।। वन मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ लगातार बाघो की संख्या कम होती जा रही है। अकेले छत्तीसगढ़ में वर्ष 2006, 2010 में 26-26बाघ रहे। इसके बाद 2014 में 46और अब 17 रह गए ।
भारत सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के माध्यम से मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन के लिए तीन आयामी रणनीति पर जोर दिया है। जो इस प्रकार हैं-
केंद्र प्रायोजित बाघ योजना के माध्यम से बाघ अभयारण्यों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने स्रोत क्षेत्रों से बाहर जाने वाले बाघों की समस्या को हल कर सकें। आवास हस्तक्षेपों को प्रतिबंधित करना: बाघ अभयारण्य में बाघों की वहन क्षमता के आधार पर, आवास हस्तक्षेपों को एक व्यापक टीसीपी के माध्यम से प्रतिबंधित किया जाता है। यदि बाघों की संख्या, वहन क्षमता के स्तर पर है, तो यह सलाह दी जाती है कि आवास हस्तक्षेपों को सीमित किया जाना चाहिए, ताकि बाघों सहित वन्यजीवों का अत्यधिक फैलाव न हो और मानव-पशु संघर्ष कम से कम हों। इसके अलावा, बाघ अभयारण्यों के आसपास के अतिरिक्त क्षेत्रों में, आवास हस्तक्षेपों को प्रतिबंधित किया जाता है।
मंत्री ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने मानव-पशु संघर्ष से निपटने के लिए मानव आवास क्षेत्रों में बाघों के भटकने के कारण उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति से निपटने ,पशुधन पर बाघों के हमले , बाघों के पुनर्वास की दिशा में सक्रिय प्रबंधन पर जोर देने की बात कही है।
इन तीन एसओपी में अन्य बातों के साथ-साथ बाघों के फैलाव का प्रबंधन, संघर्ष को कम करने के लिए पशुधन के मारे जाने का प्रबंधन और साथ ही बाघों को स्रोत क्षेत्रों से उन क्षेत्रों में स्थानांतरित करना शामिल है, जहां बाघों की संख्या विरल है, ताकि समृद्ध स्रोत क्षेत्रों में संघर्ष नहीं हो।
इसके अलावा बाघ संरक्षण योजनाओं के अनुसार, वन्यजीव आवास की गुणवत्ता में सुधार के लिए बाघ रिजर्व द्वारा आवश्यकता आधारित और स्थल-विशिष्ट प्रबंधन हस्तक्षेप किए जाते हैं। इन गतिविधियों के लिए वित्त पोषण सहायता, वन्यजीव आवासों के एकीकृत विकास की जारी केंद्र प्रायोजित योजना के बाघ परियोजना घटक के तहत प्रदान की जाती है।
हर साल केंद्र ने बाघ परियोजना की राशि काटी
लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के एक प्रश्न के उत्तर में वन राज्य मंत्री सिंह ने बताया कि बाघ परियोजना के लिए केंद्र ने सीजी को बीते तीन वर्ष में घटते क्रम में राशि दी। वर्ष 2021-22 में 3.56 करोड़, 22-23 में 1.66 करोड़ और 23-24 में तो 1.66 करोड़ रूपए दिए। बीते वर्ष तो बाघ और हाथी परियोजना में संयुक्त रूप से 2.93 करोड़ दिए थे। जबकि हाथी परियोजना में 21-22 में 25लाख,और 22-23 में एक रूपया भी नहीं दिया । वन्य जीव पर्यावास (रहवास)मद में राज्य को वर्ष 2021-24 के दौरान कुल 4.95 करोड़ दिए गए ।