रायपुर
रायपुर/कोंडागांव, 26 नवंबर। शकुंतला तरार लिखित कोंडागांव के रत्न 'हमारे बाबा- रतनलाल देवांगन' नामक पुस्तक का कोंडागांव के प्रेस क्लब में विधायक लता उसेंडी ने लोकार्पण किया, साथ ही माता सेवा के भजनों की पुस्तक का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता की प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनपिपरे, विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेश अरोरा, उजियार सिंह देवांगन, प्रियदर्शन गुप्ता, ग्राम पटेल कन्हैया लाल कौशिक एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों माता पुजारी माटी पुजारी एवं ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सभा को अपनी सारस्वत वाणी से उद्बोधन रूपी ज्ञान की गंगा से संबोधित करते हुए लता उसेंडी ने लेखिका शकुंतला तरार की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा कि वे प्रादेशिक नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर की लेखिका हैं। वे चाहती तो इन दोनों ही पुस्तक का विमोचन यहाँ कोंडागाँव में करने के बजाय रायपुर में करवातीं। किन्तु इस पुस्तक के माध्यम से अब हर पीढ़ी के लोगों को उनके जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह साबित किया कि उनके पिता न केवल विद्वान् ही थे अपितु अपने समय में उन्हें अपार लोकप्रियता प्राप्त थी। तहसील पारा के बच्चों के प्यारे बाबा थे वे ... विरले लोग होते हैं जो समाज में अपनी छाप छोड़ जाते हैं, उनमें से एक ऐसे विभूति थे जिन्होंने कोंडागांव में बहुत अच्छा काम किया। विकट परिस्थितियों में भी उन्होंने धार्मिक, सामाजिक आदि सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई थी जिसे संकलित किया गया है और कई लोगों के संस्मरण भी हैं। कोंडागांव जिले के लिए यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम को टंकेश्वर पाणिग्राही और खेम वैष्णव ने भी संबोधित किया। आधार वक्तव्य शकुंतला तरार ने प्रस्तुत करते हुए अपने पिता की उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन किया और उनके घर के सामने के चौक को उनके नाम पर रखने का निवेदन किया। रतनलाल द्वारा गाए जाने वाले भजनों को टंकेश्वर पाणिग्राही, खेम वैष्णव, रमेश नायडू, मनीशंकर देवांगन ने सस्वर गायन किया।
कार्यक्रम में श्याम चरण निषाद माता पुजारी, दीनबंधु देवांगन सचिव माता मंदिर, नरपति राम पटेल सह सचिव, सादुराम देहारी ग्राम देहारी, आसमन कोराम गायंता, बुधराम कोराम माटी पुजारी, पीलाराम हिंगलाजिन पुजारी, सुकुल राम कोराम, मोहन सोढ़ी माटी पुजारी, जसकेतु उसेंडी, खीरेंद्र यादव, लीलाधर आचार्य, महेश पांडे, शीतला देवांगन, विद्या देवांगन, वृंदा देवांगन, रूपा यादव, नीतू यादव, के पार्वती, नरेंद्र देवांगन, श्रीकांत देवांगन, राजू देहारी, तृप्ति सोरी, ज्ञानेंद्र देवांगन, क्रांति कुमार देवांगन, कुबेर देवांगन, मुकरी उसेंडी, कमल देवांगन, योगेश सोरी के अलावा अनेक गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन ननकी वैष्णव ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनीशंकर देवांगन ने किया।

