रायपुर

सोनवानी और गोयल रिमांड पर जेल भेजे गए
25-Nov-2024 3:24 PM
सोनवानी और गोयल रिमांड पर जेल भेजे गए

रायपुर। पीएससी 2021 भर्ती घोटाले पर  पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और उद्योग पति श्रवण कुमार गोयल को स्पेशल कोर्ट ने  14 दिन की न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया है। इससे पहले सीबीआई ने पहले 7 दिनों की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को  कोर्ट में पेश किया था। दोनो पक्षों की सुनवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया ।


दोनों आरोपियों को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में रखा जाएगा। सीबीआई ने दोनों  को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर  19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट से 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोप है कि गोयल ने अपने पुत्र शशांक गोयल और बहु के चयन के लिए सोनवानी से एनजीओ को दो किश्तों में 45लाख रूपए दिए थे। श्रवण गोयल एक निजी इस्पात और पॉवर कंपनी बंजरग इस्पात में डायरेक्टर हैं। शशांक की नियुक्ति आदेश तो नहीं निकला है लेकिन वह   21 के पहले की परीक्षा में चयन के बाद रजिस्ट्री कार्यालय में एस एल आर -2 को पद पर कार्यरत है।
 


अन्य पोस्ट