रायपुर
आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी-एस झा
24-Nov-2024 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 नवंबर। आज युवा संस्था में पीएससी प्री कैश कोर्स, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे एनटीपीसी, एसएससी जीडी/आरपीएफ, छग पुलिस एसआई के स्पेशल बैच के ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि श्री एस. झा, संचालक (वित्त), छ. ग. पुलिस विभाग थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने प्रारंभिक जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि किस तरह एक छोटे से गांव से निकल कर उन्होंने सिर्फ अपने आत्मविश्वास के दम पर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, जे. एन. यू. जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के साथ-साथ प्रथम प्रयास में ही वर्ष 1991 की एमपी पीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे