रायपुर
रायपुर, 24 नवंबर। चोरी की अलग अलग मामलों में घरेलू मर्तबान (ग्लासवेयर) और दे बाइक पार हो गए। श्रीनगर गुढिय़ारी निवासी शुभम कटियार,ग्लासवेयर का कारोबारी है। उसकी गॉवरी मार्केटिंग के नाम से गोंदवारा में दुकान गोदाम है। जहां से अग्यात चोर जाली काटकर गोदाम के भीतर से मिल्टन के ग्लासवेयर व प्लास्टिक के सामान ले भागे। इनकी कीमत 16330 रूपए थी। खमतराई पुलिस ने शुभम की रिपोर्ट पर 331-4,305का मामला दर्ज किया है।
लभांडी के शराब दुकान के पास से संकल्प कॉलोनी निवासी मनोज बघेल (51) की होंडा शाइन बाइक कल शाम चोरी चली गई। वह शाम शराब लेने गया था और बाइक खड़ी कर काउंटर की लाइन में खड़ा था। बोतल लेकर लौटने पर बाइक नहीं थी। बाइक का नंबर सीजी 04 -1711 है। इसी तरह से शैलेंद्र नगर निवासी कमल सचदेव (50) की बाइक रहमानिया चौक स्थित अन्नपूर्णा कांप्लेक्स के सामने से हीरो प्लेजर नंबर सीजी 04सीएक्स 3435 चोर ले भागे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर रहे हैं।