रायपुर

हवलदार महेश लाइन अटैच
24-Nov-2024 7:23 PM
हवलदार महेश लाइन अटैच

रायपुर, 24 नवंबर। टिकरापारा थाने के विवादित हवलदार महेश को लाइन अटैच कर दिया गया है। गैरेज संचालक की खुदकुशी के मामले में उनका नाम आया था। पूरे मामले की अलग से जांच भी शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि संजय नगर निवासी गैरेज संचालक मोहम्मद शहजाद ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें टिकरापारा थाने के हवलदार महेश सहित साजिद अली, मोइन, निजाम, लक्की, विक्की व अन्य का नाम लिखा था। झूठे मामले में फंसाकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। अपनी खुदकुशी की वजह इन्हीं लोगों की प्रताडऩा को बताया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इसके अलावा हवलदार महेश को लाइन अटैच कर दिया गया है।


अन्य पोस्ट