रायपुर
सरोना सब्जी मंडी में 6 हजार वर्गफीट भूमि पर कब्जा कर बने बाउंड्रीवाल टायलेट को तोड़ा
24-Nov-2024 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने वार्ड 70 के सरोना में सब्जी मंडी में लगभग 6 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा को तो पड़ा। यहांबने अवैध बाउंड्रीवाल एवं टायलेट कोथ्री डी एवं पोकलेन मशीन की सहायता से ढहाया। इससे पहले निगम ने शासकीय भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को सम्बंधित कब्जाधारी को नगर निगम अधिनियम की धारा 322,323 के प्रावधान अनुसार स्वत: हटाने हेतु नोटिस दी गई थी। कब्जाधारी के स्वत: नहीं हटाए जाने पर आज अभियान यह कार्यवाही की गयी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे