रायपुर

प्रसूति व स्त्री रोग की नवीनतम विधाओं, शोध पर दो दिनी कॉफ्रेंस
24-Nov-2024 3:48 PM
प्रसूति व स्त्री रोग की नवीनतम विधाओं, शोध  पर दो दिनी कॉफ्रेंस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर।
छत्तीसगढ़ की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की राज्य स्तरीय दो दिनी कांफ्रेंस आयोजित की गई । इस आयोजन में लगभग 200 स्त्री रोग विशेषज्ञ भाग लिया। इसका आयोजन रायपुर आब्स्टेट्रिक्स एंड गायनिक सोसायटी ने किया। सोसायटी की संरक्षक डॉ. आभा सिंह ने बताया कि कांफ्रेंस में प्रसूति व स्त्री रोग की नवीनतम विधाओं व शोध पर चर्चा हुई। सोसायटी की प्रेसिडेंट, डॉ. मोनिका पाठक जो ने जानकारी दी कि इस कांफ्रेंस में  डॉ. पी. के. शाह मुम्बई, डॉ. चारमिला अय्यावरु त्रिची, डॉ. जयम कानन त्रिची, डॉ. लक्ष्मी सैलजा हैदराबाद, डॉ. वाय सुभाषिनी हैदराबाद, डॉ. प्रतीक तांबे मुम्बई, डॉ. देविका गुनशिला बैंगलोर ने हाई रिस्क प्रेग्नेंनसी की देखभाल के लिए अत्याधुनिक मशीनों सी.टी.जी.व फिटल मेडिसिन पर वर्कशाप में अनुभव साझा किया।

इसके आलावा 30 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए । जो कि विषय के नवीन दवाओं व मरीजों के देखभाल से संबंधित रहे, इसमें से उत्कृष्ट दो को डॉ. शोभा शर्मा स्मृति गोल्ड एवं सिल्वर अवार्ड दिया गया। अधिवेशन में हुए  डॉ. कमला तिवारी एवं डॉ. आभा सिंग ओरेशन में महिला एवं गर्भस्थ शिशु के आधुनिक ट्रीटमेंट पर प्रकाश डाला।

आयोजन समिति में डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. तबसुम दल्ला, डॉ. सुषमा वर्मा, डॉ. अनुराधा तिबरीवाल, डॉ. वेरोनिका युएल, डॉ. सुनिता कन्नौई, डॉ. विनया मायस्कर, डॉ. नीरजा अग्रवाल, डॉ. रजनी साव, डॉ. रश्मि वत्स, डॉ. शालिनी जैन, डॉ. रीतु जैन व डॉ. विनीता सिंह शामिल थे।


अन्य पोस्ट