रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। एक ही दिन में चैन लूटने (स्नेचिंग) की दो और कुल तीन 3 घटनाओं के आरोपी अमृतसर पंजाब के युवक मनप्रीति सिंह मान को गिरफ्तार किया गया है।
वह रायपुर में अपने परिचित के घर आने-जाने के दौरान चैन स्नेचिंग करता था। और अपनी पहचान छिपाने चैन स्नेचिंग के दौरान एक्टीवा के नंबर प्लेट में मिट्टी अथवा कोई अन्य चीज (पेस्ट) लगा देता था। वह अमृतसर पंजाब से भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरणों में 02 बार जेल जा चुका था।
उससे सोने की 1 चैन लूटने में इस्तेमाल एक्टीवा को जब्त किया गया।इनकी कुल कीमत 1.30 लाख/- रूपये है। उससे 02 सोने की चैन के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है। थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अमलीडीह निवासी सागर पंजवानी 28 अक्टूबर की सुबह अपने पिताजी के साथ के साथ अपनी एक्टीवा से जा रहा था। लगभग 8:40 बजे पीडब्लूडी ब्रिज के नीचे लोटस शोरूम के पहले पहुंचे थे तभी एक नीले रंग के एक्टीवा में सवार सागर के बगल में आकर उसके गले में पहने सोने की चैन लाकेट समेत झपट्टा मारकर खींचकर भाग गया।
उसी दिन टैगोर नगर स्थित गणेश प्रोविजन स्टोर के पास एक्टीवा वाहन सवार अज्ञात युवक मोहित चांदे के पीछे से आकर उसके गले से सोने की चैन को झपट्टा मारकर खींचकर भाग गया। न्यू राजेन्द्र नगर और कोतवाली पुलिस मामले दर्ज कर घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज के साथ चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में रिहा हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की।
इसी दौरान मिली जानकारी पर आरोपी को अमृतसर में लोकेट मनप्रीत सिंह मान को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने इन दोनों के अलावा तेलीबांधा में भी चैन को छीनना बताया गया। मनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपी - मनप्रीति सिंह (32) साल निवासी फेयर लैण्ड कालोनी मकान नंबर 1301 फतेहगढ़ चूंडिया रोड थाना सिविल लाईन अमृतसर पंजाब।