रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। आने वाले दिनों में कोहरे धुंध से विमान लेट पर यात्रियों को भूखे नहीं रहना पड़ेगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट कर सभी एयरलाइन को निर्देश दिए कि 2 घंटे तक की देरी होने पर यात्रियों को एयरलाइंस में पीने का पानी दिया जाएगा। वहीं 2 से 4 घंटे की देरी होने पर यात्रियों को चाय, कॉफी और नाश्ता दिया जाए। इसके अलावा अगर फ्लाइट 4 से ज्यादा घंटे के लिए लेट होती है, तो यात्रियों को खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। धीरे-धीरे ठंड बढऩे लगी है। आने वाले कुछ दिनों में आसमान में कोहरा भी छाएगा।कोहरे के चलते फ्लाइट कई बार घंटो घंटो तक लेट हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है लेकिन अब केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डी जी सीए ) ने फ्लाइट के देरी पर अब एयरलाइन को अपने यात्रियों को खाना और स्नैक्स देने कहा है ।
सभी एयरलाइन को निर्देश दिए कि 2 घंटे तक की देरी होने पर यात्रियों को एयरलाइंस में पीने का पानी दिया जाएगा। वहीं 2 से 4 घंटे की देरी होने पर यात्रियों को चाय, कॉफी और नाश्ता दिया जाएगा। इसके अलावा अगर फ्लाइट 4 से ज्यादा घंटे के लिए लेट होती है, तो यात्रियों को खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा।