रायपुर

मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल के मान से ही हो रही है धान खरीदी- साय
24-Nov-2024 3:45 PM
मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल के मान से ही हो रही है धान खरीदी- साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान  दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर से शुरू हुई  खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने  पंजीयन कराया  है। इनमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख धान खरीदी अनुमानित है।

 


अन्य पोस्ट