रायपुर

दो डाक कर्मचारी 37हजार रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े
24-Nov-2024 3:44 PM
दो डाक कर्मचारी 37हजार रिश्वत  लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर।
 सीबीआई ने  37000 रुपये की रिश्वत लेने वाले छत्तीसगढ़ डाक विभाग के  एक मेल ओवरसियर राजेश पटेल  और एक उप-मंडल डाक निरीक्षक विनिता मानिकपुरी  को गिरफ्तार किया। छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में पहली बार डाक कर्मचारियों को पकड़ा है?

सीबीआई के के अनुसार 19 नवंबर को मिली शिकायत पर  शाखा पोस्ट मास्टर, देवसुंदरा, जिला बलौदाबाजार मेल ओवरसियर, राजेश पटेल ओ/ओ, सब डिविजनल इंस्पेक्टर ऑफ़ पोस्ट (एसडीआईपी) विनिता मानिकपुरी  बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के खिलाफ आज एक नियमित मामला दर्ज किया। यह आरोप लगाया गया था कि आरोपी मेल ओवरसियर (एमओ) और एसडीआईपी डाक विभाग, बलौदाबाजार ने  22 अक्टूबर 24 को देवसुंदरा पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया गया था। और कहा जाता है कि उन्हें आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन से संबंधित शिकायतकर्ता शाखा पोस्ट मास्टर की ओर से कुछ गलती मिली थी। 

इसके अलावा, यह भी था कि शिकायतकर्ता को आरोपी मेल ओवर्सियर ने 11 नवंबर 2024 को एसडीआईपी, डाक विभाग बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) के कार्यालय में बुलाया था।जहां आरोपी ने उससे कथित तौर पर रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा था।  मामले को निपटाने के एवज में 60,000/- तथा निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से पाई गई गलती पर कार्रवाई न करने के एवज में 60,000/- रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर, आरोपी मेल ओवरसियर ने उसे 60,000/- रुपए की रिश्वत राशि किश्तों में देने की अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की, अर्थात पहली किश्त में 40,000/- रुपए तथा बाद में 20,000/- रुपए। बाद में, उक्त एसडीआईपी ने भी आरोपी मेल ओवरसियर द्वारा की गई 40,000/- रुपए की मांग का समर्थन किया तथा शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। सीबीआई ने आज  मेल ओवरसियर को शिकायतकर्ता से 37,000/- रुपए की रिश्वत मांगते व स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया तथा रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल  उन्हे  न्यायालय में पेश किया जाएगा।  दोनों आरोपियों के आवासीय परिसरों और कार्यालय परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जांच जारी है।

डीई के लिए अधिकृत अमला लिप्त रहता है 
डाक विभाग जैसे केंद्रीय विभाग के अमले में  रिश्वत,गबन निचले स्तर तक घर कर गया है। खासकर इंस्पेक्टर से लेकर सहायक अधीक्षक-निदेशक  स्तर तक के अफसर लिप्त हैं। खासकर ऐसे सभी अफसर जो विभागीय जांच (डीई) के लिए अधिकृत किए गए हैं । ये लोग जांच शुरू करने से लेकर खत्म करने, चार्जशीट देने जैसे मामलों में छोटे कर्मचारी से वसूली करने लगे हैं। नौकरी के डर से कर्मचारी समझौता कर जाते हैं और रिश्वत का सहारा लेते हैं। और बहुत कम कर्मचारी ऐसे रिश्वतखोरों के खिलाफ जांच एजेंसी का सहयोग लेते हैं।
 


अन्य पोस्ट