रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। लूट की घटना को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर के साथ दो नाबालिगों गिरफ्तार किया है। तीनों ने गुढिय़ारी के रामनगर स्थित अण्डरब्रिज के पास लूटा था ।सब्जी काटने वाले चाकू से हमला भी किया था ।
इनमें मुख्य आरोपी कैश उर्फ गौस खान थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरूद्ध थाना आजाद चौक में विभिन्न अपराधों के लगभग 2 दर्जन अपराध दर्ज है ।तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे 1500/- रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल की चाबी और उनकी स्कूटी वाहन एवं चाकू जब्त किया गया है। तीनों से लूट/चोरी की 03 अन्य मोबाईल फोन भी बरामद किए गए है।इनके संबंध में पूछताछ की जा रही है । तीनों के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी मेंधारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज है।
थाना गुढियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कृष्णा नगर गली नंबर 05 निवासी भागीरथी साहू जोमेटो में डिलवरी का काम करता है। वह 22 नवंबर की रात्रि काम कर घर वापस अपने घर जा रहा था । इसी दौरान उसके मोटर सायकल का पेट्रोल खत्म होने से अपने मोटर सायकल को धकेलते ले जा रहा था।कि रात्रि करीबन 2:30 बजे रामनगर अंडरब्रीज पास पीछे से एक सफेद रंग की स्कुटी में सवार 03 लडके आये और भागीरथी को रोककर 2 लडक़े उतरे जिसमें से एक लडक़े ने कहा तुम मुझे पहचानते हो क्या मेरा नाम गौस खान है, क्या-क्या रखा है निकाल कहते हुए तीनों ने अश्लील गाली गलौच देते हुये उसके जेब में रखें पर्स जिसमें नगदी 1500/- रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड व एटीएम कार्ड था तथा मोबाईल एवं मोटर सायकल में लगा चाबी को लूट लिये तथा सब्जी काटने की चाकू से उसके बायें गाल में वार कर तीनों स्कूटी वाहन में बैठकर फरार हो गये थे। कैश उर्फ गौस खान थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना आजाद चौक में मारपीट, तोडफ़ोड़, नकबजनी, चोरी, लूट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन अपराध दर्ज है, जिनमें आरोपी जेल जा चुका है।