रायपुर

एनसीसी दिवस परेड की सलामी ली सीएम साय ने
24-Nov-2024 3:42 PM
एनसीसी दिवस परेड की सलामी ली सीएम साय ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 नवंबर। 
सीएम विष्णु देव साय रविवार को सुबह राजधानी के पुलिस लाइन मैदान पर  एनसीसी के 76 वें  स्थापना दिवस पर कैडेट्स के परेड की सलामी ली। इस मौके पर  एमपी सीजी एनसीसी  प्रमुख मेजर जनरल विक्रांत एम धुमने, अतिरिक्त महानिदेशक,  रायपुर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान (युद्ध सेवा मेडल) भी मंचस्थ रहे।

रविवार को परेड में  कैडेट्स ने  मार्च पास्ट, एयर एनसीसी के कैडेट्स एरो मॉडलिंग शो, घुड़ सवार यूनिट के कैडेट्स द्वारा घुड़सवारी एवं आर्मी द्वारा सेक्शन अटैक की प्रस्तुति दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर गणमान्य, विशिष्ट अतिथि, केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारी, रायपुर की सभी एनसीसी इकाइयों के कमान अधिकारी, कैडेट्स एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

सीएम ने कहा कि एनसीसी एक ऐसा संगठन है, जो युवाओं को अनुशासन सीखाता है, उन्हें साहसी बनाता है और नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी लोगों में राष्ट्रप्रेम को सींचता है, साथ ही युवाओं को सुरक्षाबलों में शामिल होने के लिए भी प्रेरित करता है। आज शानदार एरो मॉडलिंग, घुड़सवारी और सेक्शन अटैक प्रदर्शन का साक्षी बना। गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटों को परेड करते हुए देखना बड़ा ही सुखद होता है। सभी कैडेटों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।


अन्य पोस्ट