रायपुर

मंडल चुनाव 1 से, 15 से जिला अध्यक्ष चुनेंगे
23-Nov-2024 4:02 PM
मंडल चुनाव 1 से, 15 से जिला अध्यक्ष चुनेंगे

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
रायपुर, 23 नवम्बर।
भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, पूर्व मंत्री व विधायक लता उसेंडी शामिल हुए। बैठक में प्रदेश की ओर से सदस्यता अभियान की रिपोर्ट पेश की गई। और संगठन चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी दी गई । 

30 नवंबर तक बूथ समिति के चुनाव जारी रहेंगे। उसके बाद 1 से 15 दिसंबर तक मंडल स्तर व 15 से 30 दिसंबर तक जिला स्तर पर  चुनाव होगा। इसके साथ 30 नवंबर को संगठन चुनाव को लेकर बैठक होगी। इसके साथ ही बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 53 लाख सदस्य भाजपा की बन चुके हैं। सक्रिय सदस्यों की संख्या करीब 52110 है।  बैठक में चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख, पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, चंपादेवी पावले सहित सदस्यता अभियान के पदाधिकारी मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट