रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवम्बर। राजधानी और आसपास एक बार भू माफिया सक्रिय हो गए हैं। वे दूसरे की जमीन दिखा फर्जी इकरारनामा बनाकर लाखों का बयाना डकारने लगे हैं। कल भूखंड बेचने के ऐसे ही दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक सौदा तो दूसरे की जमीन दिखाकर किया गया था ।
खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक सेल्स टैक्स कॉलोनी निवासी प्रणीत चौबे (32) ने नेउरडीह सिलियारी में 40 एकड़ जमीन खरीदने देवेंद्र कालिका प्रसाद शुक्ला से सौदा किया था। यह सौदा बीते फरवरी में किया था। यह भूखंड किसी दूसरे के नाम का ?है। फर्जी इकरारनामा कर प्रणीत से 72 लाख रूपए का बयाना भी ले लिया। बीते नौ माह में रजिस्ट्री के लिए प्रणीत के दबाव बनाने पर भी वह टालमटोल करता रहा । इसकी पड़ताल करने पर जमीन देवेंद्र या किसी भी परिजन के बजाए किसी दूसरे के नाम होने का खुलासा होने पर प्रणीत ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई ।
इसी तरह से कोलर अभनपुर निवासी अन्नू तारक (45) ने देवकुमार जलक्षत्री व दो अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। इन तीनों ने अन्नू को डेढ़ वर्ष पूर्व मई 23 में आरंग में 4 एकड़ जमीन बेचने का सौदा किया। इसके लिए देव कुमार ने फर्जी इकरारनामा की फोटो कापी दिखाया । और यह भूखंड 1.67 करोड़ से अधिक में बेचने के दस्तावेज बनाए। इसके बदले 51 लाख नगद और 5 लाख रूपए का चैक बयाना में लिया। लेकिन उसके बाद से अब तक रजिस्ट्री न कर टालते रहे हैं। अन्नू की रिपोर्ट पर कल आरंग पुलिस ने धारा 420,34 का अपराध दर्ज किया ।
इससे पहले 21 नवंबर को भी आरंग इलाके परसवानी गांव में 9 एकड़ जमीन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। इसमें बिक्रीकर्ता ने 9 लाख रुपये बयाना लिए थे।