रायपुर
एनसीसी दिवस परेड कल पुलिस लाइन मे
23-Nov-2024 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर , 23 नवम्बर। कल रविवार को राजधानी के पुलिस लाइन मैदान पर एनसीसी के स्थापना दिवस परेड का आयोजन किया गया है।इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इस समारोह की तैयारी रायपुर ग्रुप मुख्यालय के समादेशक ब्रिगेडियर विक्रम सिंह चौहान (युद्ध सेवा मेडल) के निर्देशन एवं 27 छग एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी, कर्नल सौरभ की देखरेख में की जा रही है।
एनसीसी की स्थापना दिवस प्रतिवर्ष नवंबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है । कार्यक्रम की शुरुआत 9.30 बजे से मार्च पास्ट, सीएम को सलामी के बाद कैडेट्स द्वारा एरो मॉडलिंग शो, घुड़सवार यूनिट की घुड़सवारी एवं सेक्शन अटैक की प्रस्तुति दी जाएगी।,उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे