रायपुर
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 नवम्बर। दक्षिण के नए विधायक सुनील सोनी विधानसभा के अपने पहले चुनाव में भी रिकॉर्ड मतों की लीड से जीत दर्ज की। सोनी ने वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव भी पहली बार ही लड़ा था। उस वक्त पार्टी ने सात बार के सांसद रहे रमेश बैस की टिकट काटकर सोनी को उतारा था। बैस हर चुनाव अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए जीतते रहे। बैस 2014 का चुनाव 1.74 मतों के अंतर से जीता था।
और सोनी ने पहले ही लोकसभा चुनाव में साढ़े तीन लाख को रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में बृजमोहन अग्रवाल ने देश में नौवें नंबर पर रिकार्ड 5.75 मतो से जीते। उनके इस्तीफे के बाद हुए इस उपचुनाव में सोनी 46 हजार के रिकार्ड अंतर से जीते। इससे पहले पिछले वर्ष अग्रवाल स्वयं 61 हजार की लीड से जीते थे। सोनी, राजधानी के ही तीनों भाजपा विधायकों पुरंदर मिश्रा 28 हजार,मोतीलाल साहू 37 हजार राजेश मूणत 43 हजार को भी पीछे छोड़ दिया है। इस तरह से रायपुर दक्षिण सीट नौवीं बार जीत के साथ भाजपा का अभेद्य किला बना रहा।रायपुर जिले की किसी सीट पर पहली बार उपचुनाव हुआ था।
अब सुनील सोनी शीत सत्र के पहले दिन सदस्यता की शपथ लेंगे। सोनी को लगभग 4 वर्ष का कार्यकाल मिलेगा।