रायपुर
कचना तालाब में तैरते मिली अज्ञात की लाश
22-Nov-2024 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 नवम्बर। खम्हारडीह इलाके में कचना तालाब के पास एक एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। तालाब में लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की लाश कचना तालाब में तैरती मिली है। हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।
इधर गुरुवार को आनंद समाज लाइब्रेरी के पास नाले में मिली युवक की लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामलों के जरिए मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है। मृतक 25 से 30 वर्ष के बीच बताया गया है। आशंका यह है कि उसकी कहीं और हत्या कर लाश को घटना स्थल पर छोड़ दिया गया था। टीआई के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे