रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। खिलाडिय़ों से कहा जाता है कि वे हर प्रतियोगिता में भाग लें ताकि प्रदर्शन और मजबूत हो। लेकिन जिला बैडमिंटन संघ राज्य बैडमिंटन संघ से अमान्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर रोक लगा दी है। कुछ खिलाडिय़ों में अंतरराष्ट्रीय संगठन रोटरी क्लब की ऐसी ही स्पर्धा में भाग ने एंट्री ली थी लेकिन संघ ने खिलाडिय़ों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। युवा खिलाड़ी और पालक इसे बेतुका कह रहे हैं।
दोनों संघों के हवाले से जारी एक सूचना में कहा गया है कि कोई भी टूर्नामेंट जो कि जिला बैडमिंटन संघ या राज्य बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त न हो।उसमें सीजीबीए से पंजीकृत खिलाडिय़ों को भाग नहीं लेना है।अगर ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेते है तो सीजीबीए अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगा। उस पर 6 महीने से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।यदि किसी खिलाड़ी ने रोटरी क्लब की प्रतियोगिता में भाग लिया है तो तुरंत ही प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले। इस पत्र के बाद भी कोई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में खेलते हुए पाया जाता है तो सीजीबीए द्वारा कोई कार्यवाही होती है तो उसके लिए खिलाड़ी और और उसके पालक जिम्मेदार रहेंगे।