रायपुर
मंत्रालय का कामकाज ई आफिस में बदलेगा, ट्रेनिंग शुरू
22-Nov-2024 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। सामान्य प्रशासन विभाग, शासन के पूरे कामकाज को पूरी तरह से आनलाइन करने ई आफिस साफ्टवेयर सिस्टम को लागू करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही लिपिक से लेकर, सीएस एसीएस कर ई सिग्नेचर को मान्यता दी थी। जीएडी, एनआईसी की मदद से तैयार ई-आफिस के साफ्टवेयर सिस्टम को लेकर आज से मंत्रालय सेवा के अधिकारी कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर कर रहा है । कल दो पालियों में दस विभागों के संयुक्त-उप सचिव से लेकर कनिष्ठ सचिवालय सहायक तक के कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है। यह प्रशिक्षण सभी 54 विभागों के एक हजार से अधिकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे