रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवम्बर। मुजगहन इलाके में बिजली विभाग के कर्मी के सूने मकान से छह लाख के जेवर और नकदी पार हो गए। वहीं पुरानी बस्ती इलाके में एक दुकान से 4.50 लाख के नगदी सामान चोरी हो गए। अज्ञात चोर मकान-दुकान से 10.50 लाख की चोरी कर ले गया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ें बृंदा प्रेमी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वह कैशल कॉलोनी डूंडा में परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति राधेश्याम प्रेमी कांकेर में बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। रविवार को सुबह 11.30 बजे बृंदा प्रेमी ने घर में ताला लगाकर वह बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी।
19 की दोपहर धर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताई कि घर का ताला टूटा है। घर का सामान बिखरा पड़ा है। जानकारी मिलते ही बृंदा ने घर आकर देखा तो कमरों में लगे ताले टूटे हुए थे। अलमारी खुला हुआ था उसमें रखे सोना के दो नेकलेस, दो चैन, दो अंगूठी, दो कंगन, तीन जोड़ी टाप्स, दो सोने का बिस्किट, कान के डायमंड टाप्स, दो जोड़ी कान की बाली, मंगलसूत्र, चांदी की पायल सहित अन्य जेवर व एक हजार रुपये नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उधर पुरानी बस्ती थाने में दिनेश कुमार पटेल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएस सिटी न्यू चंगोराभाठा में रहता है। 18 नवंबर की रात लगभग 7.30 बजे अपने रिंग रोड एक में स्थित अपने दुकान के लाकर में चार लाख 60 हजार रुपये रखे थे। अगले दिन सुबह व्यापार के सिलसिले में पेंड्रा गया था। दुकान को पत्नी मीनाक्षी पटेल देख रेख कर रही थी। शाम करीब 7.30 बजे दुकान को बंद कर घर वापस आ गई थी। 20 नवंबर को जब दुकान खोली तो देखी की पीछे के चैनल गेट की सिटकनी टूटी हुई थी। लॉकर में रखे नगदी नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़ चोरी कर ले गया।