रायपुर

वक्ता मंच ने बच्चों को किया सम्मानित
22-Nov-2024 6:44 PM
वक्ता मंच ने बच्चों को किया सम्मानित

रायपुर, 22 नवंबर। प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘वक्ता मंच’ के पदाधिकारियों ने राजधानी के डंगनिया स्थित सावित्री बाई फुले विद्यालय का दौरा किया तथा विद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु जारी शैक्षणिक/ क्रीड़ात्मक/  साहित्यिक/  सांस्कृतिक गतिविधियों को समझा। इस दौरान ताईक्वाण्डो में जूनियर वर्ग मे राज्य स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे छात्र तनमय साहू को वक्ता मंच द्वारा अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 टीम वक्ता मंच ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों दोनों से संवाद करते हुए यहाँ जारी उत्कृष्ट गतिविधियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर टीम वक्ता मंच की ओर से शुभम साहू, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल, गोविंद धनगर एवं डागेश्वर साहू उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य मनीषा चन्द्रवशी, डायरेक्टर अंजू मेश्राम, अल्पना शर्मा, दीपिका शुक्ला, धर्मेंद्र यादव सहित समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट