रायपुर

शादी का झांसा देकर रेप, अपहरण का मामला भी
22-Nov-2024 4:15 PM
शादी का झांसा  देकर  रेप, अपहरण  का मामला भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवम्बर। खमतराई इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। श्लोक भारद्वाज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि तीन साल पहले किशोरी का श्लोक भारतद्वाज से परिचय हुआ था। जिसके बाद दोनों ने दोस्ती की। इस बीच श्लोक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। युवती के शादी करने को कहने पर वह टालमटोल करता था। तान साल बीत जाने के बाद युवती ने श्लोक भारतद्वाज को शादी करने के लिए कहा तो वह मना करने लगा। इस पर युवती ने कल शाम थाना जाकर श्लोक भारतद्वाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376-2 का अपराध दर्ज किया।

इधर टिकरापारा के मठपुरैना इलाके में एक नाबालिग का अपहरण हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने 13 साल की लडक़ी को बहलाफुसला और शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। नाबालिग के परिजनों ने थाना जाकर लडक़ी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 137-2 का अपराध दर्ज किया है। परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 


अन्य पोस्ट