रायपुर

दो लाख से अधिक ऑनलाइन विथड्राल
22-Nov-2024 4:13 PM
दो लाख से अधिक ऑनलाइन विथड्राल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवंबर। नवा रायपुर निवासी युवती आनलाइन ठगी का शिकार हो गई । उसके खाते से 2.14 लाख रूपए विथ ड्रा कर लिए गए।

राखी पुलिस के मुताबिक सेक्टर 27 निवासी हुमा परवेज (35)का कोटक महेंद्रा बैंक के नवा रायपुर ब्रांच में खाता है । इसमें से किसी अज्ञात ने 3 नवंबर को कुल 2,14015 रूपए आनलाइन  विथड्राल कर लिए। कल इसकी जानकारी मिलने पर हुमा ने शाम को राखी थाने में धारा 318-4 का अपराध दर्ज कराया । पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।


अन्य पोस्ट