रायपुर
दो लाख से अधिक ऑनलाइन विथड्राल
22-Nov-2024 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। नवा रायपुर निवासी युवती आनलाइन ठगी का शिकार हो गई । उसके खाते से 2.14 लाख रूपए विथ ड्रा कर लिए गए।
राखी पुलिस के मुताबिक सेक्टर 27 निवासी हुमा परवेज (35)का कोटक महेंद्रा बैंक के नवा रायपुर ब्रांच में खाता है । इसमें से किसी अज्ञात ने 3 नवंबर को कुल 2,14015 रूपए आनलाइन विथड्राल कर लिए। कल इसकी जानकारी मिलने पर हुमा ने शाम को राखी थाने में धारा 318-4 का अपराध दर्ज कराया । पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे