रायपुर

25 को आ रहे रेल मंत्री वैष्णव
22-Nov-2024 4:11 PM
25 को आ रहे रेल मंत्री वैष्णव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 नवंबर। रेल मंत्री (एमओआर)अश्वनी वैष्णव 25 तारीख को  रायपुर आ रहे हैं।   रेल मंत्री दिल्ली से 24 की रात नागपुर आने के बाद अगले दिन ट्रेन से रायपुर आने का कार्यक्रम है। जो नागपुर रायपुर के बीच टेल विंडो इंस्पेक्शन की तरह होगा। इस दौरान वे तीसरी चौथी रेल लाइन,हजारा फॉल के पास बन रहे टनल का निरीक्षण भी करते आएंगे। उनके साथ बिलासपुर जोन, रायपुर रेल मंडल के अधिकारी भी नागपुर से हमराह होंगे।

वैष्णव  25  को सुबह 8 बजे नागपूर में आयोजित एसटी-एससी कर्मचारी  एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9:50 बजे नागपुर से ट्रेन से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे किसी यात्री ट्रेन से भी आ सकते हैं । मंत्री 1:15 बजे रायपुर आने के बाद  2:15 बजे माना से विमान से दिल्ली लौटेंगे। बिलासपुर जोन और रायपुर रेल मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों की राजनीति के चलते दौरे को अंतिम नहीं माना जा रहा है । अपनी दूसरे कार्यकाल में वैष्णव का यह पहला दौरा है।

एमओआर के दौरे से पहले रेल जोन और मंडल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। नागपुर के डीआरएम शुक्रवार को इंस्पेक्शन वैन से  रायपुर तक सफर किया। उन्होंने अपने डिवीजऩ के दुर्ग आउटर केबिन तक के सभी प्रमुख स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नजर आई कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।  वहीं सभी अधिकारी कर्मचारी की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।


अन्य पोस्ट