रायपुर
2 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच
21-Nov-2024 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 नवंबर। दपूमरे 2 एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है 7 इनमें 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में 24 से 30 नवंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। अम्बिकापुर से 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। इसी तरह से 18755/18756 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में अम्बिकापुर से 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक, शहडोल से 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। इससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलने से यात्रा आसान हो सकेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे