रायपुर

मंत्रालय: तीन उप, 7 अवर सचिव पदोन्नत
21-Nov-2024 6:21 PM
मंत्रालय: तीन उप, 7 अवर सचिव पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 नवंबर। मंत्रालय सेवा के 155 अधिकारी कर्मचारियों  पदोन्नत किए गए हैं। इनमें तीन उप सचिव,7 अवर सचिव ,20 एसओ,32 एएसओ,58 वरिष्ठ सचिवालय सहायक, 24 कनिष्ठ सचिवालय सहायक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

इनमें से किसी का भी स्थानांतरण नहीं किया गया है। इसके लिए 29अक्टूबर को डीपीसी की बैठक हुई थी। उप सचिव—हेमिन बाघे, एनएस.मरावी,केके.भुआर्य।।

अवर सचिव —रामाधीन उइके,शांतिप्रभा मिंज,अजय तिर्की,त्रिलोचन पवार,मनोज जयसवार,सोनचंद साहू,शिवकुमार ब्रह्मे। एसओ —महेन्द्र सिंह कुंजाम,मनीष वाकड़े, मुकेश कुमार चौधरी,सुश्री हेमलता डहरिया,श्रीमती भावना सोमकुंवर,अश्वनी कुमार भतपहरी, विजय कुमार साहू, बलराम यादवव,शैलेन्द्र कुमार देवांगन मधुकांत चौबेश्रीमती सीमा साहू,आलोक कुमार साहू,श्रीमती प्रगति जोशी, आनंद शुक्ला युवराज कुमार साहू, सुभाष ओझा, नारायण पटेल, कमलेश कुमार देवांगन,सतीश सिंह राजपूत,विनोद कुमार देवांगन। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।  राजपूत ने कहा कि पदोन्नति से कर्मचारी अधिकारियों के कार्य के प्रति उत्साह और गुणवत्ता में वृद्धि होती है एवं बेहतर प्रशासनिक वातावरण निर्मित होता है।

हर वर्ष 20-20 पद रिक्त छोड़ रहा है जीएडी

मंत्रालय संवर्ग में भले ही 150 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई हो लेकिन बीते दो वर्षों से 20-20 पद खाली चल रहे हैं। इसके पीछे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका को कारण बताया जा रहा है । सामान्य प्रशासन विभाग इस याचिका पर अपना जवाब पेश नहीं करने से सुनवाई की तारीखे बढ़ती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह याचिका शैक्षणिक योग्यता को लेकर दायर की गई है। पिछली कांग्रेस सरकार में जीएडी ने पदोन्नति के लिए शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किया था। इसके मुताबिक अब स्नातक होने पर ही अवर सचिव या उससे उपर से पद पर पदोन्नत किए जा सकेंगे। यह व्यवस्था 2022 से लागू कर दी है।

 इस वजह से मप्र के जमाने में मैट्रिकुलेट कर भर्ती हुए कई लोग पदोन्नति से वंचित हो गए। इनमें कुछ तो रिटायर भी हो गए हैं।इसके लिए जीएडी ने योग्यता हासिल करने डिग्री करने का अवसर भी दिया ।कुछ ने निजी विवि से तीन वर्ष का कोर्स एक वर्ष में कर डिग्री जमा कर दी। इनकी डिग्रियां भी जांच के दायरे में है।और जो नहीं कर पाए या रिटायरमेंट के करीब रहे उन्होंने डिग्री पास नहीं किया। इस तरह से ने पदोन्नति ले वंचित रह गए।

इसे चुनौती देने वालों का कहना है कि बिना भर्ती नियम बदले पदोन्नति नियम बदल दिए गए । बहरहाल पदोन्नति नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतिम निर्णय के लिए सुनवाई जीएडी के जवाब पेश न होने से डेट पर डेट मिल रही है। वहीं दूसरी ओर जीएडी ने हाईकोर्ट के ही आदेश पर अंतिम निर्णय आने तक भृत्य से उप सचिव तक प्रथम चार पद रिक्त रखते हुए नीचे क्रम के लोगों को पदोन्नति दे रहा है । इस तरह से उक्त हर पद पर दो वर्षों से करीब 40 से अधिक पदों पर पदोन्नति रोकी जा रही है।  याचिका पर अंतिम निर्णय को लेकर जीएडी भी इच्छुक नजर नहीं आ रहा है । चारों  याचिकाकर्ताओं के वर्ष 27-28 में रिटायर होने के बाद याचिका ही निर्मूल हो सकती है।


अन्य पोस्ट