रायपुर

हर रोज 4-5 महिलाओं के साथ हो रहा दुष्कर्म
21-Nov-2024 6:20 PM
हर रोज 4-5 महिलाओं के साथ हो रहा दुष्कर्म

रायपुर, 21 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में हर रोज लगभग 4 से 5 महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना सामने आ रही है। 20 नवंबर को गुढिय़ारी में एक विवाहित महिला के साथ गैंगरेप की घटना घटती है। 2 दिन पहले मुख्यमंत्री गृह ग्राम जशपुर जिले में 15 साल की एक नाबालिक बच्ची के साथ गैंगरेप घटना को अंजाम दिया जाता है वही बालोद में भी एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आता है ।


अन्य पोस्ट