रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। सुशासन के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाकर प्रधानमंत्री के सुशासन के दृष्टिकोण को लागू करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से 21 से 22 नवम्बर, अटल नगर, नवा रायपुर में सुशासन पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।
इस सम्मेलन के समापन सत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केन्द्रीय राज्यमंत्री (कार्मिक) डॉ. जितेन्द्र सिंह संबोधित करेंगे। वे पीएमओ में राज्य मंत्री हैं।
मुख्य सचिव, अमिताभ जैन और डीएआरपीजी के सचिव, वी. श्रीनिवास, उद्घाटन और समापन सत्र को भी संबोधित करेंगे । सम्मेलन के दौरान, सर्वोत्तम प्रथाओं के प्रतिनिधि अपनी पहलों की संक्षिप्त तस्वीर और चुनिंदा सरकारी योजनाओं के तहत लाए गए परिवर्तनकारी बदलावों का संक्षिप्त विवरण प्रदान करेंगे ।
इस क्षेत्रीय सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के पहले दिन 21 नवम्बर को च्च्नवाचार-राज्यज्ज् विषय पर पहले सत्र की अध्यक्षता, आईआईपीए के महानिदेशक, एस एन त्रिपाठी करेंगे ।
वन एवं खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव, श्रीमती ऋचा शर्मा च्च्जिला प्रशासन में महिला नेतृत्वज्ज् विषय पर सत्र-2 की अध्यक्षता करेंगी।
सत्र-3 में जिलों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श होगा । सत्र की अध्यक्षता ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव, श्रीमती निहारिका बारिक करेंगी ।