रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश दोनों राज्य सरकारें महंगाई राहत (डीआर) देने के मामले में पेंशनरों और परिवार पेंशनरों के साथ लगातार कई वर्षों से छल कर रही है। दोनों ही सरकारों को तुरंत आपसी सहमति लेकर पेंशनरों को जुलाई 24 से 3% डी आर की किस्त का भुगतान एरियर सहित भुगतान करने की आदेश जारी करने की मांग की है।
महासंघ के पदाधिकारी द्रोपदी यादव,पूरन सिंह पटेल, जे पी मिश्रा, अनिल गोल्हानी, बी एस दसमेर, सुरेश मिश्रा,बी के वर्मा,आर एन ताटी,दिनेश उपाध्याय, प्रवीण त्रिवेदी, प्रदीप सोनी, आर जी बोहरे,राकेश जैन, महेश पोद्दार,ओ पी भट्ट, पी एन उडक़ूड़े, रैमनदास झाड़ी, जगदीश कनौजिया,एस के घाटोडे, नैन सिंह ने आपसी सहमति पत्र जारी करने की मांग की है। इसी तरह से शंभू नाथ देहारी, डी आर गजेन्द्र, रणविजय सोनी, एस एस भदौरिया, बसंत गुप्ता, पिताम्बर पारकर, हेमंत टांकसाले, नागेश कापेवार, प्रवीण त्रिवेदी, डॉ पी आर धृतलहरे ने एरियर्स के साथ भुगतान की मांग की ।