रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने चालू शैक्षणिक सत्र 24-25 के लिए 10- 12वीं कक्षा की विषय वार परीक्षा समय सारिणी (डेट शीट)जारी कर दी है। सभी अभ्यर्थी अपने सब्जेक्ट के अनुसार डेट शीट चेक कर सकते हैं। बोर्ड मे परीक्षाओं के अंदर दो विषयों के बीच पर्याप्त अंतराल दिया है। जिससे विद्यार्थी अपनी सब्जेक्ट की तैयारी अच्छे से कर सकें कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 12 वीं बाद की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि को ध्यान में रखा गया है। जिससे विद्यार्थियों को बोर्ड तथा प्रवेश परीक्षाओं के लिए बेहतर समय प्रबंधन में सहायता मिलेगी। मूल्यांकन के दौरान सभी विषयों के शिक्षक एक साथ तथा अधिक समय तक स्कूल से दूर नहीं रहेंगे।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के पर्चे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक लिखे जा सकेंगे। 10वीं और 12वीं एग्जाम में बैठने के लिए विद्यार्थी की 75त्न अटेंडेंस होना अनिवार्य है। यदि किसी विद्यार्थी की अटेंडेंस स्कूल में 75 फीसदी से कम होती है तो वह बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेगा। सीबीएसई की गाइडलाइंस में कहा गया है की बोर्ड कुछ मामलों में 25त्न की छूट दे सकता है। जैसे मेडिकल इमरजेंसी, राष्ट्रीय खेलों में हिस्सेदारी या फिर अन्य कोई गंभीर वजह इस राहत को पाने के लिए विद्यार्थी को संबंधित डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।
सीबीएसई ने पहली बार डेट शीट परीक्षा शुरू होने से लगभग 86 दिन पहले जारी कर दी है इससे छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी पहले से ही शुरू कर सकेंगे।
शिक्षक लंबे समय तक अपने स्कूल से दूर नहीं रहेंगे इसलिए गैर बोर्ड कक्षाओं की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। छात्रों द्वारा आमतौर पर दिए जाने वाले विषयों की दो परीक्षाओं के बीच दिया जाने वाला समय अंतराल पर्याप्त है ।और डेट शीट में अगले विषय की परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी में भी मदद मिलेगी।
सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड डेट शीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य वेबसाइट पर जाना है इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट ऑप्शन में 10वी ं और 12वीं क्लास डेट शीट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है जिससे दसवीं और बारहवीं कक्षा का टाइम टेबल स्क्रीन पर खुल जाएगा अब अभ्यर्थी अपनी कक्षा और सब्जेक्ट के अनुसार टाइम टेबल चेक कर सकते हैं । इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
सीजी बोर्ड की परीक्षाएं भी समय पर
सीजी बोर्ड की भी ये परीक्षाएं मार्च में अपने परंपरागत सालाना समय पर ही लिए जाने की खबर है। हालांकि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए कुछ आगे पीछे होने की चर्चा है । वैसे ये चुनाव अप्रैल में होने पर परीक्षाएं बे असर रहेंगी। बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि समय सारिणी अगले माह जारी कर दी जाएगी। इस सत्र में 10 वीं 12 वीं मिलाकर कुल पांच लाख से अधिक परीक्षाथार्थी शामिल होंगेे।