रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। शहर में दोपहिया वाहनों की चोरी पुलिस के लिए सर दर्द बन गए हैं। पखवाड़ेभर में शहर के अलग-अलग थाना इलाके से 10 बाइक चोरी हो गई। इनमें से ंमॉल, दुकान, और बाजार से चोरी हुई है। ज्यादतर बाइक शराब दुकान के सामने से गायब हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। घटना स्थल की जांच पड़ताल की जांच कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
साहू पारा खमतराई निवासी यशवंत साहू ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 29 की रात 10 बजे कम्पनी की स्क्ूटी से मेंग्लेटो द मॉल के पास काम से गया हुआ था। और वहीं सर्विस रोड के किनारे अपनी एक्टिवा सीजी 04 एलसी 8427 को खड़ी कर मॉल के अंदर चला गया। आधा घंटा बाद वापस आने पर गाड़ी वहां नहीं था। आसपास पता तलास करने पर कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी सूचना यशवंत ने अपने कंपनी मैनेजर को दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है।
आरंग इलाके में भी सप्ताहभर पहले बाइक चोरी चोरी हो गई। लखन लाल साहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लखनलाल साहू ने बताया कि वह महमायापारा आरंग में रहा है।
सप्ताहभर पहले वह अपने भाई की बाइक सीजी 04 एमयू 0587 से दोपहर नदी में नहाने ग्राम पारागांव पुल के पास गया था। बाइक को खड़ी कर वह नाहने चला गया। कुछ देर बाद वापस आने पर देखा तो बाइक वहां नहीं था। उसे कोई चोरी कर ने गया।
उधर खरोरा इलाके में तरूण बंजारे ने बाइक सीजी 04 एमएस 2331, माना में नरेंद्र कुमार ने सीजी पीजे 6628, टिकरापारा में इस्लाम बक्स खान ने सीजी 04 डीजे 1003, कोतवाली में तुषार रजक ने सीजी 04 एमएस 6219, तेलीबांधा में शराब दुकान के सामने से सीजी 04 एम सी 0151, सीजी 04 एलवी 8096, आरंग इलाके से सीजी 04 के एफ 2947 और राजेंद्रनगर इलाके में महेंद्र कुमार साहू ने सीजी 04 एमसी 3858 की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।