रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 नवंबर। गुढिय़ारी पुलिस ने एक मामले में जमीन विक्रेता मां- बेटे के खिलाफ अमानत का मामला दर्ज किया है। लक्ष्मी देवी और विवेक टण्डन ने एक वष पूर्व अपनी पुस्तैनी जमीन बेचने के लिए गुढिय़ारी निवासी अखिलेश प्रताप से 12 लाख 60 हजार प्रति एकड़ में सौदा कर 10 लाख 51 हजार बयाना लेकर 9 एकड़ 43 डिसमील जमीन को दूसरे को बेंच कर धोखाधड़ी की।
अखिलेश प्रताप सिह ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह गुढिय़ारी मच्छी तालाब के पास रहता है। एक वर्ष पूर्व तेलाबांधा निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी से जमीन खरीदी-बिक्री के लिए सम्पर्क हुआ था। लक्ष्मी देवी ने अपनी पुस्तैनी जमीन लगभग 9 एकड़ 43 डिस्मील जिसका खसरा नं. 178/44, 178/ 45,178 /46,178/ 47,178/ 56 को बेचने के लिए 12,60000 रूपए प्रति एकड़ में तय हुआ था। अखिलेश प्रताप ने लक्ष्मी देवी टण्डन को 20.03.23 को नगद और चेक से 10,51000 रूपए का बयाना देकर सौदा किया। जिसके बाद दोनों के बीच इकरार नामा भी हुआ। शेष राशि का भुगतान बैनामा के समय देने की सहमति बनी थी।
लक्ष्मीदेवी ने आवेदक से इकरारित भूमि का बैनामा के पूर्व ही 10,51,000 रूपया प्राप्त कर भूमि के समस्त दस्तावेज की छायाप्रति बंधन वाद-विवाद की सूचना नहीं दी। और किसी भी प्रकार को कोई दस्तावेज नहीं दिया गया। इकरारित भूमि का बैनामा आज तक नही किया गया। पूछे जाने पर टाल मटोल करने लगे। अखिलेश प्रताप को जानकारी हुई कि लक्ष्मी देवी और उसके बेटे विवेक टण्डन ने उक्त भूमि को सरोरा निवासी संदीप शर्मा को 13,51,000 रूपया प्रति एकड़ में विक्रय सौदा कर 51,000 रूपया बयाना लिया है। इस प्रकार श्रीमति लक्ष्मीदेवी टण्डन ने अपने पुत्र विवेक टण्डन के साथ मिल कर षडयंत्र पूर्वक 10,51,000 रूपए लेकर उक्त भूमि का दूसरे को बेचने का सौदा किया। इसकी रिपोर्ट अखिलेश प्रताप सिह ने कल गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराया । शिकायत पर पुलिस ने लक्ष्मीदेवी टण्डन एवं उनके पुत्र विवेक टण्डन के विरूद्व धारा 420,34 अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। पुलिस ने इस मामले में दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।