रायपुर
सीएम सचिवालय के दबाव की सच्चाई डीईओ ही जानते हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/दुर्ग। आत्मानंद स्कूल जुनवानी खम्हरिया की प्राचार्या वंदना गुप्ता के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को शिकायत की गई है। छत्तीसगढ़ जन कल्याण सेना ने अपने लंबी शिकायत में 10 वर्षों तक बिलासपुर में निलंबित रहने के बाद वंदना गुप्ता को पुन प्राचार्य पदस्थ करने का खुलासा भी किया है। इस शिकायत की प्रति सचिव,डीपीआई कलेक्टर और संयुक्त संचालक दुर्ग तक को भेजी गई है । सचिव, डीपीआई को बताया गया है कि डीईओ और जेडी को इससे पहले शिकायत की गई थी,लेकिन जांच और कार्रवाई के नाम पर दोनों अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठें हैं। पिछले कई दिनों से डीईओ (9827861576) और संयुक्त संचालक दुर्ग (9406062742)से फोन पर संपर्क कर पिछली जांच पर कार्रवाई के लिए संपर्क कर रहा है। लेकिन दोनों ही नो रिप्लाई मोड पर रहते हैं। बताया गया है कि शाला का संचालन प्राचार्या के बजाए उनके रिटायर्ड पति ही करते हैं । वे रोजाना स्कूल आकर प्राचार्या के कक्ष से ही शिक्षकों से काम लेते हैं। इतना ही नहीं पति आय व्यय और अन्य प्रशासनिक काम भी करते हैं। पिछले दिनों इसका वीडियो शूट कर वायरल भी किया गया था। जिसमें पति पत्नी दोनों एक साथ कक्ष में बैठे काम करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद से प्राचार्या और उनके पति कुछ शिक्षकों पर संदेह जाकर प्रताडि़त कर रहे हैं। इसके लिए वे पुलिस की धौंस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इलाके के थाने के सिपाहियों को बुलवाकर उनसे शिक्षकों को फंसाने की धमकी दिलवाई जा रही है। डीईओ मिश्रा के इस बयान में कितनी सच्चाई है वो ही जाने कि वंदना गुप्ता पर कार्रवाई न करने वो मजबूर है क्योकिं सीएम कार्यालय से मनाही की जाती है। तो संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर भी भयभीत हैं प्रिसिंपल ने ।
थाने में समस्त अज्ञात शिक्षको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।शाला में आज तक कोई जाँच टीम जांच के लिए नहीं गई।डीईओ पर यह भी आरोप हैं कि वे फर्जी तरीके से कलेक्टर को जाँच रिपोट निरंक करके भेजा जाता है। इस मामले में शिक्षक संगठनों के जिला प्रदेश प्रतिनिधि भी अपने साथियों की प्रताडऩा पर मौन साधे हुए हैं।