रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी अबिनाश मिश्रा ने शहर में चल रहे कार्यों का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। आयुक्त ने महाराजबंद एसटीपी निर्माण की अत्यंत धीमी गति देखकर गहन नाराजगी व्यक्त की। उन्होने अधिकारियों को निर्माण फर्म मेसर्स समृद्धि वाटर वर्कस पुणे महाराष्ट्र का नियमानुसार प्रक्रिया के तहत अनुबंध निरस्त कर फर्म को काली सूची में डालने के निर्देश दिये । आयुक्त ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में स्थापित फास्ट ईव्ही चार्जिंग स्टेशन की प्रगति देखी।उन्होने ईवी चार्जिंग पर जनजागरण अभियान चलाने के निर्देष दिये। ताकि अधिक से अधिक ईव्ही वाहन चालक, मालिक लाभान्वित हो सके।
मिश्रा ने पुराना धरना स्थल बुढापारा में विकसित किये जा रहे वेंडिंग जोन के कार्य की प्रगति देखी। शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देष दिये। इसके बाद महाराजबंध तालाब के किनारे तेलीबांधा की तर्ज पर पौधरोपण करवाने के जोन कमिष्नर एवं कार्यपालन अभियंता से कहा।
निगम आयुक्त 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन,जारी ट्रायल कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाना प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। अवैध कब्जे, पार्किंग के स्थान पर गोडाउन पर कार्रवाई जारी रहेगी।
इससे पहले मिश्रा ने साप्ताहिक टी एल बैठक की। इसमें खम्हारडीह चैक, शंकरनगर चौक, अग्रसेन चौक, एक्सप्रेस वे मार्ग, जीई रोड सहित मुख्य मार्गो को यातायात पुलिस का सहयोग लेकर अवैध कब्जों से मुक्त करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने नगर निवेशक एवं जोन कमिश्नरों को शहर में नक्शे में पार्किंग स्वीकृत करवाकर उक्त स्थान का गोडाउन बनाकर उपयोग नियम विपरीत तरीके से कर रहे संस्थाओं दुकानदारों पर कार्रवाई करने कहा । आयुक्त ने अवैध प्लाटिंग पर नियमानुसार कडाई से अंकुष लगाने कार्यवाही जारी रखने कहा। राजस्व वसूली के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देष दिये। आयुक्त ने सभी बकायेदारो को डिमांड नोटिस बिल जारी करने एवं भवन स्वामियों, संपत्तिकर दाताओं के मोबाईल नंबर निगम के डाटा में अपडेट करने के निर्देष दिये। आयुक्त ने अवैध नल कनेक्शनों के नियमितिकरण, बड़े बकायेदारो पर बकाया राजस्व वसूलने नियमानुसार कडी कार्यवाही करने राजीनामा प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देष दिए।