रायपुर
गोदाम, वर्कशॉप कारखाने में सेंधमारी, सामान पार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। प्रदेश में पारा गिरने से ठंड बढ़ले लगी है। इसके साथ ही चोरी की वारदातें भी बढ़ गई है। लोग काम से जल्दी घर लौट जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर चोर भी सक्रिय हो गए हैं। ये चोर आधी रात घरों और कारखाना, गोदामों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ऐसी ही घटना कल रात हो गई। जहां अज्ञात चोर ने रात गार्डन में रखे ग्रास कटर मशीन, वायर और ग्राइंडर मशीन चोरी कर ले गया।
चेतन कुमार वर्मा ने तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय आवासीय परिसर मे रहता है। ब्यूटिफिकेशन एण्ड लैंडस्केपिंग मे सर्वेयर का काम करता है। 18-19 की रात में नर्सरी मिस्ट चेंबर में रखे दो लान मोवर ग्रास कटर मशीन, 250 मीटर वायर, और अन्य सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी वहां काम करने वाले कर्मचरियों ने दी। 29 की सुबह नर्सरी में जाकर देखा तो वहां रखा सामान नहीं था। आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं हुई। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। चेतन वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 303-2 का अपराध दर्ज किया है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पता साजी की जा रही है।
खमतराई इलाके में भी कल रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर जैन इंजिनियरिंग वर्क इंडिया प्रा.लि मेटन पार्क स्थित गोदाम में लगे टीन सेड का छत कांट कर अंदर रखे 150 लोहे का चैन 150 बेरिंग,150 गेयर कनवेयर बेल्ट और धागे का, 8 मोटर मशीन ,150 लीटर,गेयर आयल, 4 बोरी नट बोल्ट और अन्य सामान की चोरी कर ले गया।
गौकर प्रसाद निर्मानकर ने इसकी रिपोर्ट खमतराई थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है।
इधर एक अन्य मामले में गोंदवारा इलाके में एक वर्कशॉप में चोरी हो गई। अज्ञात चोर वर्कशॉप की दीवार फांदकर अंदर रखे लोहे के सामान को खेरी कर ले गया। संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि गोंदवारा में उसका वर्कशाम्प है जहां रात में चोरी हो गई। अज्ञात चोर उसके उसके वर्कशॉप की दीवार फांदकर वहां रखे लोहे का एम.एस. प्लेट के टुकड़ा, लोहे का सरिया का बंडल करीबन 200 किलो, 4-5 गाटर का टुकड़ा, लोहे का एंगल 10-12 कीमत करीबन 20000 रूपये को चोरी कर ले गया है।