रायपुर
शहर में एक और मर्डर नाली में शव मिला
20-Nov-2024 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। शहर में कल तीन मर्डर के बाद आज आनंद समाज वाचनालय के पास नाली में एक व्यक्ति का शव मिला है। यह इलाका पुरानी बस्ती थाने से करीब आधा किमी दूर है।
कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त और पंचनामा कर रही है। कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज लापता लोगों के मामले खंगाल कर पहचान करने में जुटी है। लाश नग्नावस्था में मिली है। इस लाश को देखने लोगों की भीड़ जुटने से सडक़ पर जाम की स्थिति। घटनास्थल और लाश की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक रूप से हत्या की आशंका जताई जा रही है ।कहा जा रहा है कि पहले कहीं और जान लेने के बाद लाश नाली में डाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होने की बात कही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे