रायपुर

गोबरा नवापारा में बेमेतरा कवर्धा के पांच हाईवा जब्त
20-Nov-2024 7:07 PM
गोबरा नवापारा में बेमेतरा कवर्धा के पांच हाईवा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। रायपुर जिले की खनिज विभाग की टीम ने गोबरा नवापारा इलाके में दबिस देकर रेत से भरी पांच हाईवा को जब्त कर थाने को सुपूर्द किया। इन हाईवा में धमतरी और गरियाबंद  से आधी रात को रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जब्त सभी हाईवा बेमेतरा और कवर्धा जिले के हैं।

इस टीम ने हाईवा  सीजी 04 पीएन 2050, सीजी 04 एमएन 6829, सीजी 07 बीएस 1237, सीजी 04 पीवाय 2323 और हाईवा सीजी 09 जेआर 9918 को रेत का अवैध परिवहन करते पकड़ा और गोबरा नवापारा थाने को सुपूर्द किया।


अन्य पोस्ट