रायपुर

नकली सामान बेचने वाले दुकानदार पर कार्रवाई, सामान जब्त
20-Nov-2024 6:59 PM
नकली सामान बेचने वाले दुकानदार पर कार्रवाई, सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। पुलिस ने कल ब्रांडेड कम्पनी का नकली सामान बेचने वाले कारोबारी के खिलाफ कॉपीराईट एक्ट की कार्रवाई की है।  कारोबारी अपने दुकान पर कमिन्स कम्पनी के नकली कपलर रखा हुआ था। कम्पनी के प्रतिनिधि सौरभ कुमार गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई कर टेक्नो इंडिया के संचालक राधेश्याम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

सौरभ कुमार गुप्ता ने इसकी रिपोर्ट आमानाका थाना में दर्ज कराई कि वह डिफेंस कालोनी दिल्ली में रहता है। कमिन्स कम्पनी में प्रतिनिधि है। कम्पनी को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसकी जांच पड़ताल कर रायपुर के आमानाका स्थित लालवानी हाईटस् में संचालित टेक्रो इंडिया शॉप पर गया था। मार्केट सर्वे के दौरान पता चला कि कमिन्स कंपनी की नकली हार्डवेयर, केबल, कपलर इत्यादि कंपनी के ट्रेड मार्क एवं कॅापीराईट का बिना अनुमति के गलत इस्तेमाल करते हुए टेक्नोइंडिया लालवानी हाईट्स टाटीबंध में संचालक द्वारा कम्पनी का नकली कपलर बेचा जा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने दुकान में जाकर जांच पड़ताल कर कम्पनी का नकली 29  कपलर (डबल) एवं 8  कपलर (सिंगल) , कुल 37 कमिन्स कंपनी के नाम का नकली कपलर विक्रय के लिये रखे पाया गया। सौरभ पांडे की रिपांर्ट पर पुलिस ने आरोपी दुकान के संचालक राधेश्याम सिंह के खिलाफ धारा 63,65 कॉपी राईट अधिनियम 1957 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट