रायपुर
सरगुजा बलरामपुर में रात का तापमान 9 डिग्री, शेष प्रदेश में17
20-Nov-2024 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। सरगुजा संभाग के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट दूसरे दिन भी बरकरार है। बुधवार रात सरगुजा का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और बलरामपुर रामानुजगंज में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया।
अभी उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाओं का आना लगातार जारी है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी।और प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने/शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की सम्भावना है। 25 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ में न्युनतम तापमान में वृद्धि सम्भावित है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे