रायपुर

यूजीसी नेट: ऑनलाइन आवेदन 10 तक परीक्षा जनवरी में
20-Nov-2024 4:40 PM
यूजीसी नेट: ऑनलाइन आवेदन 10 तक परीक्षा जनवरी में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2024 सत्र का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए सभी पुरुष और महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 नवंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम।तिथि 10 दिसंबर रखी गई है परीक्षा ऑनलाइन सीबीटी मोड में 1 जनवरी से 19 जनवरी तक होगी। इसमें सब्जेक्ट वाइज परीक्षा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 12 से 13 दिसंबर तक कर सकेंगे।

इस बार यूजीसी नेट परीक्षा 83 के बजाय 85 विषयों में होगी इस बार डिजास्टर मैनेजमेंट और आयुर्वेद बायोलॉजी दो नए विषय जोड़े गए हैं देशभर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है इसी वर्ष से यूजीसी नेट स्कोर का इस्तेमाल पीएचडी डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए भी होने लगा है। 

यूजीसी नेट में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपए रखा गया है ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ?600 रखा गया है जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपए रखा गया है अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आयु सीमा: असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में एडमिशन के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है लेकिन जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

 शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांग और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 50 फीसदी रखे गए हैं इसके अलावा मास्टर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे अभ्यर्थी जिनका परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है वह भी आवेदन कर सकते हैं यूजीसी नेट परीक्षा की शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

 चयन प्रक्रिया: यूजीसी नेट में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे इनके बीच में कोई ब्रेक नहीं होगा प्रथम पेपर 100 अंकों का और दूसरा पेपर 200 अंकों का होगा इन दोनों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा प्रथम पेपर में 50 प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार की शिक्षण/ शोध योग्यता का आकलन करेंगे इसे मुख्य रूप से उम्मीदवार की तर्क क्षमता, पढऩे की समझ, विभिन्न सोच और सामान्य जागरूकता का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया है दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित होंगे पेपर में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रहेगा और नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है इस पेपर में सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35त्न अंक लाने अनिवार्य होंगे।


अन्य पोस्ट