रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 नवंबर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कल निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच पैसे की लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इस बीच नोहर मानिकपुरी ने अपने ही साथी का गला दबाकर फावड़ा से हमला कर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार और नोहर मानिकपुरी साथ में ही रहते थे। और विनायक सिटी भाठागांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करते थे। मंगलवार रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गया। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच नोहर ने संतोष का गला दबा दिया और पास पड़े फावड़ा उठाकर संतोष के सिर पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने की बजह से संतोष कुमार की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने ही इलाके में सनसनी फैल गई। विवाद होता देख आस-पास के मजदूर वहां पहुंचे तो नोहर अपने साथी संतोष के शव के पास ही बैठा हुआ था। इसकी शिकायत चंद्रकला ठाकुर ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस 103-1 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।