रायपुर

प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या: एक भी साक्ष्य नहीं मिले कावरे से कोई नहीं मिला
20-Nov-2024 4:32 PM
प्रदीप उपाध्याय आत्महत्या: एक भी साक्ष्य नहीं मिले कावरे से कोई नहीं मिला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 नवंबर। तहसील आफिस के रीडर प्रदीप उपाध्याय की संदिग्ध  आत्महत्या मामले में  साक्ष्य जमा करने की अवधि बुधवार को खत्म हो गई।सप्ताह भर बाद भी इस मामले में एक भी साक्ष्य, जांचकर्,ता  कमिश्नर महादेव कावरे के समक्ष नहीं दिए गए हैं। राज्य सरकार ने तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र तांडी की शिकायत और मांग पर जांच बिठाई है। 

 कावरे ने छत्तीसगढ़ से कहा कि आज तक को कोई भी साक्ष्य के साथ नहीं आया है। अब खुद जाकर तहसील कलेक्टर कार्यालय जाकर तीनों डिप्टी कलेक्टर और एक कर्मचारी से बयान लेंगे। और प्रदीप के परिजनों से भी उनका पक्ष लेंगे। कावरे ने पुलिस से प्रदीप उपाध्याय के पास मिले सुसाइड नोट पर हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से भी रिपोर्ट लेने की बात कही है। तांडी ने बताया कि वे अपना बयान दर्ज कराने कमिश्नर कार्यालय गए थे, लेकिन जांच अधिकारी से मुलाकात नहीं हुई। 28 अक्टूबर की इस घटना के बाद कर्मचारी संगठन, और सामाजिक संगठनों में जमकर विरोध जताया था। उस दौरान रायपुर दक्षिण उपचुनाव का प्रचार चरम पर था। यह इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कर्मचारी फेडरेशन के नेताओं ने रायपुर कलेक्टोरेट से लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया था। वहीं छत्तीसगढ़ सरयुपारीय, छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज और सर्व ब्राम्हण समाज ने कलेक्टर और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को सजा दिलाने तक आंदोलन करने की बात कही थी। दरअसल, प्रदीप ने अपने सुसाइड नोट में ब्राम्हण होने के नाते गैर ब्राम्हण अफसरों के द्वारा प्रताडि़त, तबादला करने की बात लिखी थी। मामले को गरमाता देख राज्य सरकार ने 9 नवंबर को जांच के आदेश देकर 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी थी। जांच अधिकारी महादेव कांवरे का यह बयान बताता है कि प्रदीप की आत्महत्या के कारण और कारको को लेकर मचाया गया बवाल। बिना किसी निष्कर्ष के शांत हो गया है।


अन्य पोस्ट