रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 नवंबर। नगर निगम रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महासंघ की कार्यकारी समिति का गठन किया है। यह समिति नए चुनाव कराएगी।
बताया गया है कि 2017 के बाद से निगम महासंघ कार्यहीन चल रहा था । पिछले दिनों एक सेवानिवृत्त पर हुए बिदाई समारोह में महासंघ के गठन पर चर्चा की गई थी। उसके बाद कार्यकारी समिति के गठन का यह निर्णय लिया गया।।
सोमवार को 400 निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में सहमति से इसका गठन किया । कार्यकारी समिति में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाधव, कार्यकारी संरक्षक अरुण दुबे, सुरेन्द्र दुबे, कार्यकारी महामंत्री आशुतोष सिंह, कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहित कुमार, श्याम सोनी,कार्यकारी महिला उपाध्यक्ष सुश्री रुचिका मिश्रा, सुश्री नलिनी साहू, श्रीमती स्वाती साहू को बनाया गया । इनके अलावा
जोन 1 में कार्यकारी प्रभारी इस्माइल खान , जोन 2 में श्रीमती राजश्री श्रीवास, जोन 3 में मोहिब खान, जोन 4 में जितेन्द्र निहाल, जोन 5 में आनंद ताम्रकार, जोन 6 में पुरुषोत्तम यदु, जोन 7 में बमशंकर गुप्ता, जोन 8 में चंदन रगड़े, जोन 9 में विजय शर्मा, जोन 10 में महादेव रक्सेल जोन कार्यकारी प्रभारी बनाये गये है। यह कार्यकारी समिति शीघ्र कर्मचारी महासंघ का विधिवत गठन एवं चुनाव करवाएगी।